फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अदालत के आदेश पर सड़क हादसे का मामला दर्ज

Sun, 26 Oct 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा में एक सड़क दुर्घटना मामले में न्यायालय के निर्देश पर मामला दर्ज किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सांबा के आदेश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोहम्मद हमीद पुत्र रशीद मोहम्मद निवासी खड़ा मडाना ने बताया कि 25 जून 2025 को उनकी मोटरसाइकिल को बारी खड्ड के पास एक कार ने टक्कर मारी थी। कार को गफ्फार खान पुत्र सैफ दीन निवासी बारी खड्ड चला रहा था। दुर्घटना में मोहम्मद हमीद घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार हादसे के बाद आरोपी ने इलाज और वाहन मरम्मत का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया था। इसके चलते तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई। हालांकि बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया। शिकायतकर्ता ने थाने में मामला दर्ज करवाने की कोशिश की, तो उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का रुख किया। अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए जिसके अनुपालन में थाना बाड़ी ब्राह्मणा ने संबंधित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें