सांबा। कस्बे में सेवा निबृत सैनिकों की रैी में उपस्थित अधिकारी व सेवा निबृत सैनिकस्रोत पर्व
सांबा। कस्बे में सेना की ईएसएम के सदस्यों ने शनिवार को रैली का आयोजन किया। इस दौरान 1965 के युद्ध के डायमंड जुबली का जश्न मनाया। वहीं सैनिकों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
युद्ध घायल फांडेशन का प्रतिनिधित्व ब्रिगेडियर हरचरन सिंह (सेवानिवृत्त), डीआईआर नॉर्थ जोन, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने किया। इस दौरान चार युद्ध विकलांग सैनिकों को स्कूटर दिए गए। रैली की शुरुआत से पहले ब्रिगेडियर हरचरन सिंह ने युद्ध स्मारक पर एक पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया। यह युद्ध स्मारक 1965 के युद्ध के बहादुरों की याद में बनाया गया था। ईएसएम रैली में सांबा गैरीसन के कई ईएसएम और वरिष्ठ सेना अधिकारियों ने भाग लिया। 1965 के युद्ध पर एक संक्षिप्त वीडियो दिखाया गया।