सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में बाजार में दवाई खरीदने आई एक महिला ने स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। अमरजोत पत्नी धर्म चंद निवासी फिंडर जम्मू ने मामले की शिकायत को दे दी है। महिला ने कहा गया कि 30 जून को स्कूटी पर मुख्य बाजार बाड़ी ब्राह्मणा आई थी और दुकान के पास अपनी स्कूटी खड़ी करने के बाद एक मेडिकल दुकान से कुछ दवाइयां खरीदने गई थी। उसने बताया कि जब वापस आई तो स्कूटी वहां नहीं थी। संवाद