ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने शुक्रवार को दो फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रहिल खान, पुत्र अब्दुल राशिद निवासी मारालिया मीरां साहिब जम्मू और मुशताक अली पुत्र सराज दीन निवासी काना चक्क जम्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जेएमआईसी अखनूर की अदालत ने पहले दोनों के खिलाफ वारंट जारी किए थेे। इस समय दोनों पलांवाला पुलिस की हिरासत में है। संवाद