फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरोर अड्डा के पास स्कार्पियो और कार की भीषण टक्कर, दंपती घायल

Sat, 06 Dec 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा के पास शुक्रवार दोपहर एक स्कॉर्पियो और बोलेनो कार के बीच टक्कर हो गई इसमें बोलेनो कार में सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो का चालक अज्ञात बताया जा रहा है जिसने तेज रफ्तार में आकर बोलेनो कार को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेनो के चालक बिहारी लाल पुत्र सुन्का राम निवासी चन्ना कैंप अरनिया जम्मू और उनकी पत्नी रेखा देवी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। उधर, थाना बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें