फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरी का मामला सुलझाने का दावा, दो गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2023 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर एक लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान साहिल कुमार निवासी कालीबाड़ी सांबा और नरिंदर कुमार निवासी रख अंब टाली सांबा के रूप में हुई है। सांबा के फेस-3 में एक स्टील फैब्रिकेशन उद्योग के मालिक ने पुलिस पोस्ट रख अंब टाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो कुख्यात चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्लू स्टार कंपनी का बड़ा एसी, एक ट्रांसफार्मर, एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन समेत लगभग एक लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें