सांबा। महानवमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों का चीची माता मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए थे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया की महानवमी पर करीब 30 हजार भक्तों ने मंदिर में हाजिरी लगाई है। संवाद