फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने नौ मवेशी करवाए मुक्त

Wed, 28 Feb 2024 03:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए नौ मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी गोरान के नेतृत्व में एक टीम ने चनूरी खड्ड के पास नाका लगाया था। इस दौरान बिना अनुमति के पैदल श्रीनगर की ओर ले जाए जा रहे नौ मवेशियों को मुक्त करवाया है। तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान आलम हुसैन निवासी पथवार तहसील मजालता (उधमपुर) और नजीर निवासी चक मंगा गुज्जरान सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें