सांबा। घगवाल पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए छह मवेशियों को मुक्त करवाया है। साथ ही तस्करी में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है। चालक अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार कि थाना प्रभारी घगवाल के नेतृत्व में एक टीम ने हाईवे पर टपयाल में पर नाका लगाया था। इस दौरान कठुआ की ओर से आ रहे एक महिंद्रा लोड कैरियर जेके02सीआर-1566 वाहन को रुकने का संकेत दिया। लेकिन वाहन के चालक ने वाहन को सड़क अवरोधक से टकरा दिया और मौके से फरार हो गया। जांच करने पर वाहन में छह मवेशी मिले, जिन्हें मुक्त करवाते हुए वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद