फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वास्तविक मुद्दों का समयबद्ध होगा समाधान : डीसी

Thu, 22 Feb 2024 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर के हाल छन्नी मन्हासां में आयोजित ब्लॉक दिवस में प्रशासन ने जानी लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। वास्तविक मुद्दों को समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। यह आश्वासन डीसी अभिषेक शर्मा ने बुधवार को विजयपुर के हाल छन्नी मन्हासां में आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में लोगों को दिया है। इससे पहले लोगों ने जेजेएम योजना के कार्यान्वयन, संपर्क सड़कों की जर्जर स्थिति, बिजली के खंभों, आंतरिक सड़कों के रखरखाव, सड़कों की ब्लैक टॉपिंग करवाने की मांग उठाई।
डीसी ने कहा कि इस सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण मुद्दों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना है। उन्होंने कहा कि ये आउटरीच शिविर जनता के दरवाजे तक शासन पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे सार्वजनिक सेवा वितरण तंत्र में सुधार होता है। इसके अलावा डीसी ने गांव थालोडी गुज्जरां में एक ट्यूबवेल का भी उद्घाटन किया और गांव रायका लबाना रामगढ़ में एचएडीपी के तहत हाई-टेक पॉलीहाउस का दौरा किया। स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की समीक्षा करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को मांगों को नोट कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा और जिले की सभी पंचायतों के समान विकास के लिए समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए, ताकि आम जनता विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठा सके। इस मौके पर एडीसी राजिंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें