फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धार डंगा में रातभर गूंजता रहा बाबा शिवो का नाम

Thu, 21 Dec 2023 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा के दरबार गौरण से धूमधाम से निकली वार्षिक छड़ी यात्रा
विज्ञापन

समोठा में पूजा-अर्चना के बाद शाम को फिर यात्रा धार डंगा मंदिर पहुंची, रात को ठहराव के दौरान हुआ जागरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्र गौरण स्थित धार्मिक स्थल बाबा शिवो के दरबार से बुधवार को धूमधाम से वार्षिक छड़ी यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा धार डंगा मंदिर से होती हुई समोठा मंदिर पहुंची। वहां पर पूजा-अर्चना के बाद शाम को फिर धार डंगा मंदिर पहुंची, जहां रात को विशाल जागरण हुआ। इसमें बाबा शिवो की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

छड़ी यात्रा का आयोजन बाबा के सेवक देस राज की देखरेख में विकास कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया। दोपहर को यात्रा धार डंगा मंदिर में कुछ समय के लिए और समोठा की ओर रवाना हो गई। छड़ी के साथ चलने बाले श्रद्वालुओं में काफी उत्साह देखा गया। श्रद्वालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। बाबा शिवो प्रबंधक कमेटी के प्रधान देस राज के अनुसार कि हर वर्ष छड़ी यात्रा निकाली जाती है। मान्यता है कि बाबा के दरबार में मांगी मन्नतें हमेशा पूरी होती हैं। मन्नतें पूरी होने पर लोग बैंड बाजों के साथ दरबार में हाजरी लगाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें