फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीरपुर में अवैध ढांचा ध्वस्त, 1.12 कनाल सरकारी भूमि करवाई मुक्त

Thu, 29 Feb 2024 03:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ मरला भूमि पर चल रहा अवैध नशा मुक्ति केंद्र सील, संचालक पीएसए के तहत गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ 11 थानों में दर्ज हैं 17 मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला प्रशासन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे रोकने के लिए सख्त हो गया है। बुधवार को टीम ने बाड़ी ब्राह्मणा के बीरपुर में 1.12 कनाल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया है। वहीं, नौ मरला भूमि में अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र को सील कर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे पीएसए के तहत गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले ही 11 थानों में 17 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रशासन पुलिस की मदद से जिले में सरकारी भूमि पर अवैध संरचनाओं, अतिक्रमण और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में डीसी ने बताया कि प्रशासन ने जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन ने एक अभियान के दौरान तहसील बाड़ी ब्राह्मणा के बीरपुर गांव में 1.12 कनाल सरकारी भूमि (खसरा नंबर 94) को स्थानीय पुलिस की सहायता से अतिक्रमण मुक्त किया है। साथ ही अतिक्रमणित भूमि के 9 मरला पर निर्मित संरचना को ध्वस्त कर भूमि को फिर से प्राप्त किया गया है। इस दौरान राज्य जमीन पर बनी एक इमारत में चल रहे अनाधिकृत नशामुक्ति केंद्र को सील कर दिया है। साथ ही संबंधित थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। सील किए गए नशा मुक्ति केंद्र के संचालक कपिल शर्मा के खिलाफ 11 पुलिस थानों में 17 मामले पहले ही दर्ज हैं। आरोपी को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें