फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 05 Dec 2023 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का आठ जनवरी 2018 को दर्ज मामले को पांच साल बाद सुलझाने का दावा, आरोपियों में दो महिलाएं शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा में जेकेएएस अभ्यर्थी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को पांच साल बाद सुलझाने का दावा किया है। इसमें महिला के पति सहित दो महिलाओं को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रघुबीर सिंह निवासी अप्पर बरनई तहसील जानीपुर (जम्मू) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आठ जनवरी 2018 को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में बढोडी से महिला प्रवीन कुमारी पत्नी रघुबीर सिंह का शव बरामद किया था। इस दौरान धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसके बाद सबूतों और एफएसएल व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच कार्यवाही समाप्त कर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए पति सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा राहुल नागर और एएसपी सुरिंदर चौधरी की देखरेख में थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा सुमित शर्मा के नेतृत्व में हुई है। एसएसपी बेनाम तोश ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें