फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांव का ट्यूबवेल तीन किमी दूर लगाने पर रोष

Thu, 22 Feb 2024 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीठ के ग्रामीणों ने बैठक कर किया मंथन, कहा-विभाग का फैसला मंजूर नहीं
विज्ञापन

आज एसडीएम से मुलाकात कर समस्या से करवाएंगे अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव कलीठ के लिए आए ट्यूबवेल को तीन किलोमीटर दूर लगाने पर ग्रामीणों में रोष है। बुधवार देर शाम पूर्व नायब सरपंच शाम लाल की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि यहा फैसला मंजूर नहीं है। वीरवार को एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पूर्व पंच गोपाल कृष्ण, देव राज, गिरधारी लाल, बलवान सिंह, रमेश खन्ना, गनी श्याम, तरसेम लाल, सुभाष चंदर, कैप्टन सरदारी लाल, अजय कुमार, लवली कुमार और विपन लचोत्रा ने कहा कि सरकार की तरफ से ग्रामीणों की पेयजल समस्या के निदाने के लिए एक ट्यूबवेल का तोहफा दिया था। लेकिन जल शक्ति विभाग उसे गांव कलीठ से करीब तीन किलोमीटर दूर खोआडा खड्ड में लगा रहा है जो हमें मंजूर नहीं है। मामले को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा से भेंट करेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पहले ही समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांव की गलियों की हालत खराब है, जिसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। पेयजल के लिए सरकार से एक ट्यूबवेल की व्यवस्था करवाई थी, जिसे भी तीन किलोमीटर दूर लगाया जा रहा है, जो मंजूर नहीं है। अगर ट्यूबवेल गांव में नहीं लगा तो ग्रामीण प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें