फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सज्जाद लोन बोले- घाटी में अलगाववाद की विचारधारा हो रही खत्म, अब गेंद दिल्ली के पाले में

Fri, 26 Apr 2024 11:16 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, श्रीनगर

सार

जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद की विचारधारा मर चुकी है। लोग देखते हैं कि यह व्यर्थ था और मैं यह भी जोड़ूंगा कि गेंद दिल्ली के पाले में है।
विज्ञापन
सज्जाद लोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलगाववादी से मुख्यधारा के राजनेता बने सज्जाद लोन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद की विचारधारा मर चुकी है। क्योंकि लोगों को यह एहसास हो गया है कि यह निरर्थक है।

विज्ञापन


जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) प्रमुख ने हिंसा समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत हमारी भूमि है। इस बारे में कोई अस्पष्टता नहीं है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी विचारधारा मर गई है और दफन हो गई है, तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि हां... यह है। मुझे लगता है यह मर चुका है।
विज्ञापन


आगे कहा कि लोग देखते हैं कि यह व्यर्थ था और मैं यह भी जोड़ूंगा कि गेंद दिल्ली के पाले में है। कश्मीरी भारत का हिस्सा बनने को तैयार है। लेकिन वे सम्मानजनक सह-अस्तित्व पर विचार कर रहे हैं। वे अपमान या असमान भारतीय होने की स्थिति को नहीं देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें