फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिक्रम चौक पर देर रात सफारी ने थार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बिक्रम चौक पर रात दस बजे हरियाणा नंबर की सफारी स्ट्रोम ने जम्मू नंबर की थार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक व उसमें सवार लोग सुरक्षित रहे। किसी को गंभीर चोट नहीं आईं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जेके02डीबी9200 नंबर की थार जम्मू यूनिवर्सिटी की तरफ से आ रहा थी। जैसे ही बिक्रम चौक पर पहुंची और वेयर हाउस की तरफ बढ़ी तो डोगरा चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एचआर13जी4377 सफारी स्ट्रोम ने थार को चालक की खिड़की की तरफ से टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। थार चालक जानवीर सिंह ने कहा कि डोगरा चौक की तरफ से आने वाले सभी वाहन रुके रहे, लेकिन उक्त वाहन तेज रफ्तार में आई। बताया कि उनके साथ वाहन में परिवार के सदस्य थे और मिश्रीवाला जा रहे थे। वहीं घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि सफारी चालक तेज रफ्तार में था। हादसे का करण तेज रफ्तार था। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद नेहरू मार्केट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। सड़क हादसे के कारण कुछ समय तक बिक्रम चौक पर जाम की स्थिति रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। इसमें वाहन के दस्तावेज के साथ चालक का ड्राइविंग लाइसेंस देखा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें