जम्मू। ऑल जम्मू एंड कश्मीर जाट सभा की शनिवार को सतवारी चौक स्थित नई बस्ती के रामपुर में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने मांग की कि उद्योग विभाग दूध का उत्पादन करने वाले डेयरी संचालकों को प्लाट दे। नगर निगम र आरोप लगाए गए कि अधिकारी संचालकों को बेवजह परेशान करते हैं।
मंजीत सिंह ने कहा कि डेयरी संचालकों को दूध से बने अन्य उत्पादों के व्यापार को चलाने के लिए उद्योग विभाग को प्लाट का आवंटन करना चाहिए। यूथ विंग के अध्यक्ष शिवम चौधरी ने आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी आए दिन डेयरी संचालकों को परेशान कर रहे हैं। यहां विधायक विक्रम रंधावा, जम्मू अर्बन के जिलाध्यक्ष व पूर्व पार्षद द्वारका चौधरी सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे।