जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही जहां तमाम राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं, वहीं अफवाहों का दौर भी तेज होने लगा है। चुनाव से संबंधित खबरों को फैलाने के लिए लोग धड़ल्ले से सोशन वेबसाइट फेसबुक, ट्विटर और वाट्स ऐप का उपयोग कर रहे हैं।
इसी क्रम में कुछ लोगों ने रविवार को भाजपा के 14 उम्मीदवारों की घोषणा वाट्स ऐप पर कर दी। पार्टी के उम्मीदवारों की बाकायदा सूची तक जारी कर दी गई। हालांकि इस संबंध में जब प्रदेश भाजपा प्रभारी व सांसद जुगल किशोर शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे कोरी अफवाह करार दिया।
उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होने वाली है। उसमें उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वाट्स ऐप पर पहले भी भाजपा के उम्मीदवारों की सूची घोषित हो चुकी है।
राजनीति से जुड़े लोगों का कहना है कि कुछ नेता अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए भी अपने समर्थकों के मार्फत इस तरह की खबरें सोशल साइट पर चलवा देता है। ताकि आलाकमान के पास उनकी पहुंच हो सके।