बिजली विभाग की गांव देरियां में दूसरे दिन भी कार्रवाई1.42 लाख रुपये वसूला किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ खौड़ में दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। इस दौरान विभागीय कर्मियों ने देरियां गांव में बिजली बिल का लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। वहीं, मौके पर ही कई लोगों से 142475 रुपये बिल वसूला गया है।
बिजली की चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कार्रवाई की गई। इसमें चार अवैध कनेक्शन पाए गए, जिसके बाद उन्हें काट कर तार जब्त की गई है। 12 धारक ऐसे मिले जिन्होंने कनेक्शन तो ले रखे थे, लेकिन बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे। अधिकारियों ने मौके पर ही कनेक्शन काट दिए। विभाग की तरफ से मंगलवार को बिल के रूप में 142475 रुपये वसूले गए। साथ ही लोगों को बिल जमा करने के लिए हिदायत दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। कार्रवाई के दौरान फीडर मैनेजर हरबंस सिंह, मीटर रीडर शमशेर सिंह, लाइनमैन विजय सिंह, डिंपल सिंह, राकेश सिंह, नरोत्तम सिंह गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे।