फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरशोर से जारी

Sun, 03 Sep 2023 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आरएस पुरा/मीरां साहिब। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व छह और सात सितंबर को मनाया जाएगा। लड्डू गोपाल के लिए बाजार सज गए हैं। कई लोग लड्डू गोपाल के लिए चांदी के खिलौने भी तैयार करवा रहे हैं। घरों और मंदिरों में तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। मंदिरों में भी झांकियां तैयार की जा रही हैं। सात सितंबर को कस्बे के मुख्य बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
दुकानों पर भी जन्माष्टमी का रंग छाने लगा है। शहर की प्रमुख दुकानों पर जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। गिफ्ट सेेंटरों पर भी कान्हा की मूर्तियां सज गई हैं। कई घरों में भी बच्चों द्वारा जन्माष्टमी सजाई जाती है। इसके लिए बच्चों ने खिलौने निकालने शुरू कर दिए है। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंदिरों में रंग रोगन का काम जारी है। रामेश्वरधाम के स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि छह सितंबर से जन्माष्टमी का कार्यक्रम आरंभ हो जाएगा। सात सितंबर को आरएस पुरा उपजिले के कई गांव के मंदिरों की ओर से निकाले जाने वाली झांकियां शोभायात्रा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






बाजार एसोसिएशन धूमधाम से मनाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

आरएस पुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बाजार एसोसिएशन की तरफ से धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान कलाकारों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यह जानकारी बाजार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान सचिन चोपड़ा ने प्रेसवार्ता में दी है। उन्होंने समस्त लोगों से धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग देने और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान सुदेश कुमार गोगी, मोहन शर्मा और लवली शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें