फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कास्ट चठ्ठा में बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

Tue, 02 Dec 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मीरा साहिब बैडमिंटन प्रतियोगिता में शमिल ​खिलाडियों से परिचय करते ट्रेफिक पुलिस की डीएसपी
विज्ञापन
मीरां साहिब। स्कास्ट चठ्ठा में आठवीं जोगिंदर कौर मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ट्रैफिक पुलिस डीएसपी जम्मू साउथ सुनाइया अशकूर वानी व विशेष अतिथि सहयोग इंडिया के संस्थापक अश्वनी जोजरा विशेष अतिथि ने किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के वर्ग के साथ वेटनर वर्ग भी खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पर डीएसपी जम्मू साउथ सुनाइया अशकूर वानी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवा वर्ग के लोगों को खेलों की ओर अग्रसर होने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर जोगिंद्र कौर मेमोरियल संस्थान के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह ने इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के साथ समाज में किए कार्याें के बारे में अपने विचार रखे। इस मौके पर चठ्ठा पंचायत के पूर्व सरपंच अवतार सिंह, संस्था के महासचिव सुखबीर सिंह, पीपी सिंह, रामेश्वर सिंह मन्हास, गुरमीत सिंह सहित स्काॅस्ट चट्ठा के अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें