प्रतियोगिता को शुरूं करवाते मुख्य अतिथि स्रोत आयोजनकर्ता
बिश्नाह। जम्मू हिल्स स्पोर्ट्स क्लब फाउंडेशन ने रविवार को बिश्नाह में डुएथलॉन का आयोजन किया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार की श्रेणियों में मैराथन और साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता बिश्नाह से शुरू होकर रिंग रोड पर सोहांजना टोल प्लाजा से वापस बिश्नाह पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चे एथलीट और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिश्नाह के थाना प्रभारी राकेश सिंह जम्वाल ने नशे से दूर रहने और खेलों में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर तहसीलदार अंकुश त्रिपाठी विशेष तौर पर मौजूद रहे। संवाद