आरएस पुरा मोटिवेट ग्रुप आरएस पुरा की ओर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए रवाना हुए युवा स
आरएस पुरा। माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए सोमवार को मोटिवेट ग्रुप आरएस पुरा ने यात्रा रवाना की। मोटिवेट ग्रुप आरएसपुरा के संस्थापक रवि कुमार फ्लोरिया की अध्यक्षता में मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए रवाना हुई। इस यात्रा में 70 के विद्यार्थी शामिल हुए और माता रानी के जयकारे लगाते हुए आरएस पुरा से रवाना हुए। इससे पहले विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर मोटिवेट ग्रुप के संस्थापक रवि कुमार फ्लोरिया ने बताया कि मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए उनके ग्रुप की तरफ से पांचवीं यात्रा रवाना की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा जम्मू से होते हुए नगरोटा स्थित कोल कोंडली मंदिर में विश्राम करेगी। उन्होंने कहा कि मोटिवेट ग्रुप विभिन्न परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण देता है। इस मौके पर ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद