फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन निकाला

Sun, 07 Dec 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 वें शहीदी दिवस पर निकाो नगर कीर्तन में आगे चलते पंज प्
विज्ञापन
आरएस पुरा। गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर कस्बे में नगर कीर्तन निकाला गया। यह कीर्तन रेलवे पटरी आरएस पुरा सिंह सभा गुरुद्वारा से शुरू किया गया। इस अवसर पर रागी जत्थे ने गुरु के वचनों का पाठ किया। नगर कीर्तन बाजार के विभिन्न स्थानों से होते हुए कस्बे के बाजार के सेंट्रल गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में सबसे आगे चल रहे पंज प्यारों का स्वागत लोगों ने फूलमालाओं से किया। गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन का कस्बे में जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया। शहरवासियों ने रास्ते में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की। नगर कीर्तन के दौरान रागी जत्थों ने गुरु तेग बहादुर के अनमोल वचनों के बारे में बताया। इस दौरान गतका पार्टी की ओर से कई करतब दिखाए गए। नगर कीर्तन में शामिल पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म के उत्थान के लिए अपना बलिदान देकर देश के लोगों को एक नया रास्ता दिखाया जिसके हम ऋणी है। गुरुद्वारा जम्मू जिला प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार आरएस टोहरा ने आरएस पुरा प्रशासन सहित सभी शहर वासियों का आभार जताया। इस दौरान सुचेतगढ़ के विधायक प्रो. गारू राम, एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि सिंह परिहार सहित कई राजनीतिक पार्टियों के नेता व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें