फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारत संकल्प अभियान के तहत दीपावली मिलन कार्यक्रम करवाया

Mon, 20 Oct 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा कस्बे में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के दौरान शपथ लेते भाजपा नेता व अन्
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व आरएस पुरा जम्मू साउथ से विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को जन आंदोलन बना स्वदेशी को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि देश में तीन माह से आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम चलाकर लोगों को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया जा रहा है जो 25 दिसंबर को संपन्न होगा। युवाओं से लेकर छोटे व्यापारियों, पटरी दुकानदारों व कारीगरों को लाभ मिलने पर देश यहां आर्थिक तौर पर मजबूत होगा। इस दौरान उन्होंने दीपावली के पर्व पर सब पर मां लक्ष्मी से कृपा बनाए रखने की कामना की। इस दौरान आरएस पुरा जिला प्रधान नरेश सिंह, महासचिव राकेश कुमार, जिला जम्मू प्रभारी बृजेश्वर सिंह राणा, डीडीसी विध्या मौटन, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान प्रभारी सहित भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें