फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डिग्री काॅलेज में पोस्टर मेकिंग के साथ संविधान दिवस मनाया

Tue, 25 Nov 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा डिग्री कालेज में सविधान दिवस पर पोस्टर मेकिग प्रतियोगित का आयोजन में शमिल विदया​र्थ
विज्ञापन
आरएस पुरा। डिग्री काॅलेज आरएस पुरा में पॉलिटिकल साइंस विभाग ने संविधान दिवस पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। 26 नवंबर को भारतीय संविधान को अपनाने की याद में और डॉ. बीआर आंबेडकर और संविधान सभा के विजन का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। पोस्टरों में संवैधानिक सिद्धांतों के बारे में गहरी जागरूकता दिखाई दी और एक लोकतांत्रिक समाज में सक्रिय नागरिकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. प्रीतपाल कौर ने कहा कि संविधान दिवस हमें जिम्मेदार नागरिकों के रूप में हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। डॉ. सुनील मंगोच, एचओडी डोगरी प्रो. राजिंदर सिंह के एक पैनल ने रचनात्मकता, मौलिकता, विषयगत प्रासंगिकता और दृश्य प्रभाव के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया। तीसरे सेमेस्टर के मृदुल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पल्लवी भगत और विशाली भारती को क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को प्रमाण पत्र और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें