आरएस पुरा। आरएस पुरा के कई गांव में खाद बेचने जाने वाले स्टोर पर किसानों को खाद के साथ नैनो खाद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसानों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा ऐसे दुकानदारों को पूछा तक नहीं जा रहा जो दुकान पर मनमानी करने में लगे हुए हैं। किसान रमेश लाल का कहना है कि पिछले दिनों पांच बैग खाद के साथ एक नैनो की बोतल दिए जाने का प्रावधान रखा गया था इसके बावजूद भी कई खाद बेचने वाले दुकानदार एक बैग के साथ एक नैनो की बोतल जबरदस्ती दे रहे हैं। रमेश लाल खाद खरीदने पर संबंधित दुकानदारों की ओर से बिल भी नहीं दिया जा रहा।
जम्मू कश्मीर किसान ताहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान वर्ग के लोगों की अनदेखी की की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान वर्ग के लोगों को आ रही दिक्कतों का समाधान किया जाना चाहिए पर ऐसा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि नैनो की बोतल पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। काफी समय से खाद बेचने वाले दुकानदार किसानों को नैनो की बोतल दे रहे हैं। संवधित विभाग की ओर से भी अनदेखी की की जा रही है।
संबंधित इन्फोर्समेंट विभाग के अधिकारी धीरज कुमार कुमार का कहना है कि खाद बेचने वाले डीलरों को पहले निर्देश जारी किया गया है। अगर किसी भी किसान को जबरदस्ती नैनो खाद की बोतल लेने के लिए मजबूर किया जाता है तो लिखित में शिकायत करने पर करवाई किए जाने के लिए कहा।