संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। डीएपी खाद के साथ जबरी नैनो यूरिया की बोतल देने पर जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक ने बुधवार को प्रदर्शन किया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
राज्य प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि 270 रुपये की नैनो यूरिया की बोतल खरीदने पर ही डीएपी खाद दी जा रही है। कहा जा रहा है कि सरकार के ऐसे आदेश हैं। इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। कामरेड मनदेव सिंह ने कहा कि नैनो खाद खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सेवानिवृत सूबेदार बाबा राम, सरपंच हरबंस लाल, ओम प्रकाश रैणयाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस पर ध्यान न दिया तो उग्र प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने नायब तहसीलदार मीरां साहिब को ज्ञापन सौंप सरकार से डीएपी के साथ नैनो यूरिया देने पर रोक लगाने की मांग की।