मंदिर कमेटी के प्रधान की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, हवन भी हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड एक स्थित संत गोरा जी मंदिर में मंगलवार को संत श्री गोरा जी महाराज का 700वां प्रकाशोत्सव एवं मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमेटी के प्रधान बलविंदर लाला पा की अध्यक्षता में हुआ।
सुबह के समय मंदिर में हवन-यज्ञ किया गया। स्वामी प्रकाशक महाराज ने बताया कि संत गोरा जी महाराज ने समाज के हर वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए रास्ता दिखाया है। कार्यक्रम के बाद दोपहर को विशाल भंडारा हुआ। इस मौके पर मंदिर कमेटी की तरफ से मेधावी छात्रों के साथ स्थानीय विद्वानों एवं उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। प्रधान बलविंदर लाला पा ने संत गोरा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को देश सेवा के लिए प्रेरित किया और अपनी लग्न और मेहनत के कारण प्रजापति समाज की आज अलग पहचान बनाई। संत गोरा जी एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने हमेशा ही समाज का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर ओम प्रकाश आडवाणी सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।