फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निदान : प्रशासनिक सचिव

Wed, 28 Feb 2024 03:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ाहबली ब्लॉक की डोरी पंचायत में लगाया जनता दरबार
विज्ञापन

कई समस्याओं का मौके पर ही हुआ निदान
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। विभागीय अधिकारी लोगों की समस्याओं को समझें और प्राथमिकता के आधान पर समस्याओं का निदान किया जाए। यह निर्देश प्रशासनिक सचिव, एआरआई एवं प्रशिक्षण विभाग शबनम कमली ने ब्लॉक खडाहबली की पंचायत डोरी में आयोजित जनता दरबार में दिए। साथ ही कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

जनता दरबार का आयोजन खंड विकास अधिकारी खड़ाहबली नरेंद्र रैना की देखरेख में हुआ। दरबार में उपजिला खौड़ की कंडी क्षेत्र की पंचायत सेड़, खडाह, डगेर, डोरी, मल्ला और परोड़ के लोग उपस्थित रहे। उन्होंने सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी, पानी की किल्लत, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की तैनाती की समस्या उजागर की। साथ ही क्षेत्र में पशु अस्पताल की मांग भी उठाई। लोगों ने क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी लोगों ने सवाल उठाए। लोगों ने बताया कि क्षेत्र के ज्यादातर लोग खेतीबाड़ी और पशुपालन पर निर्भर हैं। प्रशासनिक सचिव ने मौके पर ही कई समस्याओं का निदान किया। डीडीसी भूषण बराल ने अधिकारियों से कहा की वह लोग अपने कर्तव्य का पालन करें और अपनी जिम्मेदारी समझें। जनता से लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें