आरएस पुरा/ मीरां साहिब। प्रशासन की तरफ से चल रही लगाई गई पाबंदियों के बीच वीरवार को आरएस पुरा व मीरां साहिब कस्बे के बाजार खुले रहे। इस दौरान लोग अपनी जरूरत का सामना खरीदते करते नजर आए। हालांकि बसें व मिनी बसें अभी भी नहीं चलीं लेकिन अधिकतर लोग निजी वाहनों से आते जाते नजर आए।
बाजार खुलने पर पहले की तरह रौनक तो नहीं दिखी लेकिन अधिकतर लोग जरूरी सामान की खरीदारी करते हुए देखे गए। वीरवार को ग्रामीण क्षेत्र से दूध, सब्जी बेचने वाले लोग भी कस्बों व गांव में पहुंचे, जिससे लगता है कि अब तनाव कम होने पर लोग अपने कामकाज में लगे होने पर माहौल बेहतर बनने पर कुछ हद तक लोगों को राहत मिली।
कई स्थानों पर लगे पुलिस अर्धसैनिक बल के नाकों पर वाहन चालकों को नहीं रोका गया। गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 व 35-ए समाप्त करने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर जम्मू संभाग में प्रशासन की ओर से धारा 144 लगाए जाने पर दो दिन तक बाजार बंद रहे थे। वीरवार को पेट्रोल पंपों पर भी डीजल व पेट्रोल लेने वालों की भीड़ दिखी और वाहन चालक तेल भराते दिखे। इसी प्रकार वीरवार को रुटीन के मुताबिक बैंक भी खुले रहे, जिसके चलते एटीम में भी कैश डाला गया। प्रशासन की ओर से वीरवार को भी शिक्षण संस्थानों को बंद रखे जाने के साथ इंटरनेट सेवा अभी तक बहाल नहीं की गई। इंटरनेट सेवा बंद होने लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।