संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव अब्दुलियां में सोमवार को पीर बाबा रतन शाह की याद में वार्षिक मेले एवं दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। आरएस पुरा के काका ने जोड़ा फार्म के हमाम पहलवान को हरा कर दंगल पर कब्जा जमाया है।
दूसरा मुकाबला आरएस पुरा के सेठी पहलवान और पंजाब के प्रिंस के बीच हुआ। इसे भी आरएस पुरा के सेठी ने जीता है। तीसरा मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस के अमित और आरएस पुरा के राहुल के बीच हुआ। इसे अमित पहलवान ने अपने नाम किया। दंगल में करीब 50 के कुश्तियां करवाई गईं। दंगल में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डीडीसी सदस्य आरएस पुरा प्रो. गारू राम भगत, बीडीसी अध्यक्ष मीरां साहिब दिलीप कुमार, नगर परिषद आरएस पुरा के अध्यक्ष सतपाल पप्पी, पूर्व सरपंच वचन लाल पप्पू, पूर्व सरपंच उजागर सिंह, सरपंच दर्शन चौधरी, पंच सौदागर चौधरी, हजारा सिंह, चौधरी जसपाल, पूर्व पंच मंगा राम आदि मौजूद रहे।