फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिम की अर्द्धशतकीय पारी से रायल क्लब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी रियासी प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैैच में आसिम के शानदार नाबाद 61 रनों की बदौलत रायल क्लब ने आठ विकेट से मैच जीत लिया है।
विज्ञापन

एमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में सात विकेट पर 104 रन बनाए। बल्लेबाज सलमान ने 10, गुलशन ने 12, आरिफ ने 14 व इरफान ने 22 रन का योगदान दिया। रायल क्लब की तरफ से गेंदबाज आबिद ने दो, अजान तौसिफ, मतीन वानी, बबलू व आदिल ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायल क्लब ने 11वें ओवर में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। बल्लेबाज आसिम ने सर्वाधिक 61 और साहिल ने 24 रन का योगदान दिया। आसिम को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच दिया गया। फाइनल जीतने वाली टीम को एक लाख, जबकि उपविजेता को पचास हजार रुपये व ट्राफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें