फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी के ग्राउंड पर बढ़ रहे विवाद

Sat, 16 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर विवाद का चलन बढ़ा है। खासकर क्रिकेट मुकाबलों में विवादों पर विवि के प्रबंधन पर सवाल उठे हैं। विवि के ही विभागों के सदस्य सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते रहे हैं। इस बीच अंतर विभागीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले के विवाद में विवि प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी अपनी रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर देगी। जिसके बाद ही खिताबी मुकाबले पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


कमेटी में प्रो. एमएम मलिक को संयोजक, प्रो. परमेश्वरी शर्मा के अलावा उपरजिस्ट्रार विवेक सलाथिया को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जम्मू मैदान पर अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में ला स्कूल और शारीरिक शिक्षा विभाग की भिड़ंत के बीच विवि के ही एक अन्य विभाग के विद्यार्थियों ने मैदान पर मुकाबले को रुकवा दिया था।

इसके विरोध में ला स्कूल के विद्यार्थियों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया था। विवि के मैदान पर क्रिकेट में खलल डालने का क्रम पिछले कई साल से चल रहा है। लेकिन इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ का कहना है कि क्रिकेट विवाद मामले में कमेटी अपना काम कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें