फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप में बाढ़ पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद में मंगलवार को प्रश्नकाल स्थगित कर बाढ़ पर चर्चा करवाए जाने की मांग करते हुए विपक्षी कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस सदस्यों ने हंगामा करते हुए कार्यकारी चेयरमैन जहांगीर मीर के वेल के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


हालांकि संसदीय मामलों के मंत्री बशारत बुखारी और उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के मंत्री जुल्फिकार अली ने कहा कि दोनों संभागों के मंडलायुक्तों को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी, उसे सदन के साथ साझा किया जाएगा। मंत्रियों के आश्वासन के बावजूद पूरे विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।

विपक्षी सदस्यों में कांग्रेस के गुलाम नबी मोंगा, जुगल किशोर, नरेश गुप्ता, नेकां की डा. शहनाज गनेई, डा. बीए वीरी, सज्जाद किचलू, कैसर जमशेद लोन ने वाकआउट करते हुए कहा कि बाढ़ पर सियासत कर सत्ता में आई पीडीपी अब सत्ता में आने पर बाढ़ प्रभावितों को समय पर सुविधाएं मुहैया करवाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ सदस्यों के साथ चलती रही सदन की कार्यवाही

सुबह 11 बजकर आठ मिनट पर विपक्षी सदस्यों ने वाकआउट किया और पूरे प्रश्नकाल के दौरान सदन में वापस नहीं आए।

विधान परिषद में विपक्ष के वाकआउट के बाद नौ सदस्यों के साथ सदन की कार्यवाही चलती रही। जहांगीर मीर ने ट्रेजरी बेंचों पर मौजूद मंत्रियों को भी सदन में बैठे रहने के लिए कहा, ताकि कोरम की समस्या न बने।

सदन में पीडीपी-भाजपा के जो सदस्य मौजूद रहे, उनमें जावेद अहमद, सुरेंद्र चौधरी, चरणजीत सिंह, विबोध गुप्ता, अनायत अली, फिरदोस टाक, यशपाल और छेरिंग दोरजे और सोफी यूसुफ शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें