फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा, कठुआ से शहर में आना है तो कुंजवानी का रूट अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। गृह मंत्री अमित शाह की वीरवार को रैली के लिए कई जगहों पर रूट डायवर्जन रहेगा। ऐसे में यदि आप कठुआ, सांबा, आरएस पुरा, अखनूर और उधमपुर की तरफ से जम्मू आ रहे हैं तो रूट डायवर्जन का जरूर ध्यान रखें। थोड़ी सी अनदेखी गर्मी में पूरा दिन खराब कर सकती है। इसके लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जिसे पढ़कर ही घर से निकलें।
विज्ञापन


सांबा और कठुआ से जम्मू आने वाले वाहनों को कुंजवानी से डायवर्जन लेना होगा और कुंजवानी-नरवाल-कासिम नगर-पीएचक्यू क्रॉसिंग-बिक्रम चौक से होकर गंतव्य की ओर जाना होगा। वापसी भी इसी रास्ते से होगी। डोडा, रामबन, उधमपुर, रियासी से आने वाली सभी बसें नगरोटा बाईपास से डायवर्जन लेंगी और नगरोटा-कासिम नगर-बाग-ए-बाहु क्रॉसिंग-पीएचक्यू क्रॉसिंग-बिक्रम चौक से होकर रैली स्थल तक पहुंचेंगी। आरएस पुरा से सतवारी की ओर आने वाली बसें सुबह 10 बजे तक वेयर हाउस से होकर भगवती नगर तक जाएंगी। शांति घाट में पूर्व विधायकों, सांसदों के वाहन जेडीए पार्किंग में खड़े होंगे। भगवती नगर में आम जनता के लिए और पाल्म आईलैंड के पास छोटे वाहनों के लिए पार्किंग होगी। वहीं, रैली में शामिल होने के लिए राजोरी, पुंछ और अखनूर की तरफ से आने वाले लोगों को सुबह 10 बजे तक कनाल रोड तक जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें