फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Rally: कल जम्मू में गृहमंत्री की रैली, कई जगह रहेगा रूट डायवर्जन, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 22 Jun 2023 10:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गृहमंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए राजोरी, पुंछ और अखनूर से आने वाली सभी बसों को 10:00 बजे तक कैनाल रोड तक जाने की अनुमति दी जाएगी। उसके बाद मुट्ठी पुली/राजोरी लाइन से डायवर्जन लिया जाएगा। 
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/अमित शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शुक्रवार को होने वाली रैली के लिए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कई जगहों पर रूट डायर्वजन किया गया है। सांबा और कठुआ से आने वाले सभी जम्मू बाउंड अंतरराज्यीय वाहन (बसें) कुंजवानी से डायवर्जन लेंगी और कुंजवानी-नरवाल-कासिम नगर-पीएचक्यू क्रॉसिंग-बिक्रम चौक से होकर अपने गंतव्य की ओर चलेंगी। सांबा/कठुआ के लिए जाने वाले सभी इंट्रा-यूटी/इंटरस्टेट वाहन बस स्टैंड-बिक्रम चौक-पीएचक्यू क्रॉसिंग-कासिम नगर-नरवाल-कुंजवानी से अपने गंतव्य तक जाएंगी।

विज्ञापन


रैली में शामिल होने के लिए राजोरी/पुंछ/अखनूर से आने वाली सभी बसों को 10:00 बजे तक कैनाल रोड तक जाने की अनुमति दी जाएगी। उसके बाद मुट्ठी पुली/राजोरी लाइन से डायवर्जन लिया जाएगा। डोडा, रामबन, उधमपुर, रियासी से आने वाली सभी बसें नगरोटा बाईपास से डायवर्जन लेंगी और नगरोटा-कासिम नगर-बाग-ए-बहू क्रॉसिंग-पीएचक्यू क्रॉसिंग-बिक्रम चौक से जाएंगी। आरएस पुरा से सतवारी की ओर आने वाली सभी बसों/मेटाडोर को 10.00 बजे तक वेयर हाउस होते हुए चौथे पुल भगवती नगर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी और उसके बाद सतवारी से कुंजवानी जम्मू की ओर उनके गंतव्य की ओर मोड़ दिया जाएगा।

निर्धारित तिथियों पर वीवीआईपी की आवाजाही के दौरान पीएसवी (मैटाडोर) सहित सामान्य वाहनों की आवाजाही बिक्रम चौक से सतवारी की ओर और सतवारी से एशिया क्रॉसिंग की ओर प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन


वीवीआईपी की आवाजाही के दौरान गहना चौक से बिक्रम चौक की ओर आने वाले सामान्य वाहनों को डोगरा चौक से होटल फॉर्च्यून रिवेरा होते हुए गुर्जर नगर पुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

यहां पर होगी पार्किंग

शांति घाट में पूर्व विधायकों सांसदों, जेडी पाकिँंग भगवती नगर में आम जनता के लिए, पाल्म आईलैंड के पास छोटे वाहनों के लिए पार्किंग होगी।

रैली के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे शाह

चौथे तवी पुल के साथ जेडीए मैदान पर 23 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैदान पर टेंट लगाकर करीब पचास हजार लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी की गई है। रैली में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार शाह जम्मू में रैली के बाद राजभवन जाएंगे और फिर श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। उनका श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ एक उत्सव में शामिल होना प्रस्तावित है। केंद्रीय गृह मंत्री का अमरनाथ यात्रा करना भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें