फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी पांच जोड़ी विशेष ट्रेनें, जानिए कब से कब तक होगा संचालन

Thu, 22 Jun 2023 08:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

देश के विभिन्न राज्यों से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले शिव भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने पांच जोड़ी ग्रीष्म अवकाश विशेष रेलगाड़ियों के संचालन में विस्तार किया है। इनको दो जुलाई से दो अगस्त तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विभिन्न राज्यों से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले शिव भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने पांच जोड़ी ग्रीष्म अवकाश विशेष रेलगाड़ियों के संचालन में विस्तार किया है। इनको दो जुलाई से दो अगस्त तक चलाया जाएगा। इससे भक्तों को ट्रेन की टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन


04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सात से 28 जुलाई तक कुल चार फेरे लगाएगी। इसका परिचालन शुक्रवार को होगा। वहीं, 04072 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली आठ से 29 जुलाई तक शनिवार को चलेगी। 04672 कटड़ा-नई दिल्ली नौ से 30 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी। 04671 नई दिल्ली-कटड़ा 10 से 31 जुलाई तक हर सोमवार को चलेगी। 04656 जम्मू तवी-उदयपुर सिटी छह से 27 जुलाई तक वीरवार को चलेगी। 04655 उदयपुर सिटी-जम्मू तवी सात से 28 जुलाई तक हर शुक्रवार को चलेगी। 04075 नई दिल्ली- उधमपुर छह से 27 जुलाई तक हर बृहस्पतिवार को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें