अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रूपनगर के सेक्टर सात की लेन नंबर 13 में रविवार रात खंभे पर बिजली के मीटरों में अचानक आग लग गई। सभी मीटरों से तेज लपटें निकलने लगीं तो लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्हें बिजली तार के टूटकर गिरने तथा उसकी चपेट में आकर जानी नुकसान का खतरा सताने लगा। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मीटर में आग लगने के बाद पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। लोगों ने मीटर के सुरक्षित न होने की आशंका जताई है।