भमाग में तूफान से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद
- फोटो : udhampur
रियासी। जिला की तहसील भमाग के गांव साडी में दो दिन पहले मंगलवार शाम को चली तेज आंधी व तूफान से एक मकान की टिन की छत उड़ गई। वार्ड तीन निवासी शमशेर सिंह पुत्र पंजाबू ने बताया कि तेज हवाओं के चलने के साथ ही उसके मकान पर पड़ी टिन की छत उड़ गई। इसके अलावा मकान का अन्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तहस-नहस हुए सामान को इकट्ठा किया गया। संवाद