फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Attack: उपचाराधीन चश्मदीद रोहित बोला- हमलावर चार आतंकी थे, गांव पहुंचते ही करने लगे अंधाधुंध फायरिंग

Tue, 03 Jan 2023 05:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजोरी आतंकी हमले में घायलों को उपचार के लिए जम्मू के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।पहले घायल रोहित ने घटना के बारे में बताया। अन्य घायल शुभ शर्मा, प्रिंस और पवन कुमार भी जीएमसी में लाए गए हैं। 
विज्ञापन
ढांगरी विस्फोट में घायल रोहित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी में आतंकी हमले में घायल हुआ रोहित चौबीस घंटे बाद भी सोमवार की शाम तक बदहवासी की हालत में था। वह कभी कुछ बोल रहा था तो कभी कुछ। जीएमसी के मुख्य आईसीयू के बेड नंबर दो पर भर्ती रोहित के मुताबिक हमला करने वाले तीन से चार आतंकवादी थे।

रोहित का ऑपरेशन कर आईसीयू में रखा गया

शाम के समय अंधेरा होने के कारण आतंकियों ने नीचे की तरफ से उन पर गोलियां बरसाईं। ऐसा लग रहा था कि वे तीन से चार की संख्या में थे। रोहित के दाहिने कंधे का आपरेशन करके आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार रोहित के कंधे से गोली आरपार हो गई है, जिससे कंधे की मुख्य हड्डी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

घायल शुभ को इलाज के लिए अमृतसर भेजा

हाथों की उंगलियों को चलाने वाला नर्व सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल रोहित की हालत खतरे से बाहर है। हमले के एक अन्य घायल शुभ शर्मा को सोमवार को परिवारवाले इलाज के लिए अमृतसर ले गए हैं। रोहित ने बताया कि वह बुआ के घर गया हुआ था तभी गोलियों की आवाज सुनी और वह बुआ के लड़के के साथ बाहर दौड़ा।

उनका घर थोड़ा पहाड़ी के ऊपर की तरफ था, लेकिन जैसे ही वह पहाड़ी से नीचे की तरफ आने लगे तो नीचे से तेज फायर आया और उसके बाद कुछ पता नहीं चला। रोहित की तीमारदारी में लगे चाचा रवि कुमार ने बताया कि रोहित और उसकी बुआ का घर 500 मीटर की दूरी पर है।

रोहित शायद दूध देने बुआ के पास गया था। उसी समय घर के बाहर दीपक शर्मा पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं और गोलियों की आवाज सुनकर ही रोहित बुआ के दूसरे बेटे प्रिंस के साथ बाहर आया था और हमले में घायल हो गया।

प्रिंस का जीएमसी राजोरी में उपचार चल रहा है, उसे कूल्हे में गोली लगी है। उनके अनुसार सोमवार को एक अन्य हमले में चश्मदीदों का कहना है कि दीपक के घर के प्रांगण में ऊपर से कोई चीज आई है जोरदार धमाका हो गया। इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि यह आईईडी या ग्रेनेड धमाका था।

इस बीच शाम को दूसरे हमले में घायल हुए पवन कुमार (32) निवासी ढांगरी को एयरलिफ्ट करके जीएमसी में लाया गया। पवन की छाती पर स्प्लिंटर लगे हुए हैं और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। देर शाम तक पवन कुमार को डॉक्टर उपचार दे रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें