फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: झुग्गियों में कूलर-एसी और एलसीडी, रोहिंग्या बस्ती में मॉल जैसी सेल; रोहिंग्याओं के थे ठाठ

Thu, 17 Sep 2026 10:09 AM IST
अनुज कुमार निखिल मेहता, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नरवाल स्थित अवैध रोहिंग्या बस्ती खाली होने के आदेश के बाद वहां आरामदायक घरेलू सामान बिकता दिखा। इससे साफ पता चलता है कि झुग्गियों में भी रोहिंग्या आरामदायक जीवन जी रहे थे।
विज्ञापन
रोहिंग्या बस्ती में सामान खरीदते आसपास के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंद्रह हजार का एसी, चार हजार का कूलर, 12 हजार की एलसीडी... यह सब किसी मॉल की सेल में नहीं बल्कि जम्मू से वर्षों से अवैध बसी रोहिंग्या बस्ती में बिक रहा है। इससे साफ दिख रहा है कि झुग्गियों में भी रोहिंग्या लग्जरी लाइफ जी रहे थे।

विज्ञापन


नरवाल स्थित रोहिंग्या बस्ती खाली करवाने की प्रक्रिया के बीच बुधवार को यहां अलग ही तस्वीर देखने को मिली। जगह खाली करने के आदेश के बाद कई परिवार अपनी झुग्गियां तोड़कर सामान समेटते नजर आए। आसपास की बस्तियों कासिम नगर और राजीव नगर से लोग रोहिंग्याओं से घरेलू सामान खरीदते नजर आए।

दिनभर बस्ती में खरीद-फरोख्त का सिलसिला चलता रहा। किसी ने चार हजार रुपये में कूलर खरीदा तो किसी ने सात हजार रुपये में फ्रिज लिया। कुछ पंद्रह हजार में रुपये में एसी। छोटे रैक और अन्य सामान की कीमत 200 से 500 रुपये तक रही। सामान की जरूरत और कीमत के हिसाब से लोग मौके पर ही सौदा करते नजर आए। रोहिंग्या बस्ती में रहने वाली रुखसार ने बताया कि उन्हें अचानक जगह खाली करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


नरवाल से झुग्गियां खाली होने के बाद दिनभर बेचते रहे सामान
इतने साल में धीरे-धीरे घर का सामान जुटाया था। वर्ष 2014 से यहां रह रहे हैं और कभी फ्रिज तो कभी कूलर खरीदते रहे। अब अचानक जगह खाली करनी पड़ रही है और इतना सामान साथ ले जाना संभव नहीं है।

कासिम नगर से आई चंपा कुमारी ने बताया कि उन्हें बस्ती खाली होने की जानकारी मिली तो वह फ्रिज और कूलर खरीदने पहुंचीं। उनके साथ आसपास के लोग भी सामान देखने और खरीदने के लिए पहुंचे। यहां देखकर हैरान हो गए कि एसी, एलसीडी भी बिक रहे हैं। 

कुल मिलाकर बात यह है कि इन वर्षों में रोहिंग्याओं ने जम्मू में किसी न किसी माध्यम से पैसा कमाया तभी झुग्गियों में लग्जरी आइटम लग पाईं। सवाल यह भी है कि इन परिवारों को अवैध जानते हुए भी शहरवासियों ने आखिर इन्हें काम क्यों दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें