फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर मुख्य बाजार में शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य

Fri, 24 Jan 2025 02:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के मुख्य बाजार में सड़क चौड़ीकरण का कार्य 26 जनवरी के बाद शुरू होने वाला है। इस संदर्भ में नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी ने बाजार के सभी दुकानदारों और संस्थानों को नोटिस जारी कर चार दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य नए पुल से निर्दोष चौक तक सड़क चौड़ीकरण का अहम हिस्सा है। इससे पहले, नए पुल से पुराने पुल और फिर पुराने पुल से कामेश्वर मंदिर तक का सड़क चौड़ीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मुख्य बाजार में चौड़ीकरण के लिए सड़क के केंद्र से दोनों ओर लगभग 37 फीट जगह अधिग्रहित करनी है। इसके तहत कई दुकानों और संस्थानों पर इसका असर पड़ने की आशंका है। नगर पालिका ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटा लें, क्योंकि कई जगहों पर दुकानदार अपनी सीमा से कई फीट बाहर तक बढ़ चुके हैं।

लोक निर्माण विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील बोगिआ ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के तहत बिजली के खंभों को स्थानांतरित करने के लिए जेकेपीडीडी विभाग को पैसे दिए जा चुके हैं। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी कर खंभों को स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क के बाईं ओर ज्यादा दुकान व संस्थान अधिग्रहण में आ रहे हैं, जबकि दाईं ओर पर्याप्त जगह पहले से ही मौजूद है। उन्होंने सभी दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील की है, ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण से न केवल ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि बाजार में व्यवसाय के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें