दवोज शाहजादा लिंक रोड पर गति अवरोध की जरूरत
विजयपुर। शिवसेना नेताओं ने सोमवार को एसडीएम विनय कुमार से मुलाकात की। उन्हें लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दवोज शाहजादा लिंक रोड पर गति अवरोध की जरूरत है। यहां हादसे होने का खतरा रहता है। एसडीएम ने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। इस मौके पर रमेश गुप्ता, राजू सलारिया ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम से मिलने वालों में कुलदीप सिंह बगल, मंगू कंसारिया, विक्रम सिंह शामिल रहे। संवाद