अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया के गोविंद घाट पर रविवार शाम को पूर्व एमएलसी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन टीएस वजीर की अस्थियां विसर्जित की गई। घाट पर स्थित संत बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा में विशेष प्रार्थना सभा और शबद कीर्तन के द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। इस मौके पर टीएस वजीर को उपस्थित संगत ने अरदास करके श्रद्धांजलि दी और गुरु का लंगर लगाया गया। इस मौके पर टीएस वजीर की पत्नी बीबी मोहिंदर कौर, बेटा करण सिंह, पूर्व मंत्री अजय सडोत्रा, डीजीपीसी जम्मू के संयुक्त सचिव मोहिंदर सिंह, फतेह सिंह, अवतार सिंह, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद