फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर के कई क्षेत्रों में सड़कें बंद, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उप जिले में लगातार हो रही बारिश से लोग बद से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हो हैं। कई इलाकों में बीते 5 दिन से बिजली गुल है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया। कई बार अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठाते हैं। इससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बातें पूर्व सरपंच जगदेव सिंह म्यान ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिलावर के पहाड़ी क्षेत्रों के कई इलाके भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। इससे कई घरों को क्षति पहुंची है। लोग परिवार सहित तंबुओं में रहने को मजबूर हो गए। मगर प्रशासन ने आज तक उनकी कोई भी शुद्ध नहीं ली। उन्होंने बताया कि दर्जनों पंचायतों में पिछले 5 दिन से बिजली सप्लाई प्रभावित है। लोग काफी परेशान हैं। मोबाइल चार्ज करना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। लोग कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अधिकारी फोन ही नहीं उठाते और न ही समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
जगदेव सिंह ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादातर सड़कें बंद हो चुकी हैं। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द उक्त सड़कों सहित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को मौसम साफ होने के बाद कटली-मल्हार सड़क से भूस्खलन के कारण आए मलबे को हटाने का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि अगर मौसम साफ रहता है तो जल्द ही सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी जाएगी।
खिली धूप: 6 दिन बाद मिली भारी बारिश से राहत
बिलावर। उप जिले में पिछले 6 दिन से लगातार हो रही बारिश शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे थम गई और धूप खिली। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासी किशोरी लाल, अरुण कुमार, गुलशन गुप्ता और सुशील सिंह आदि ने इस वर्ष बारिश ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ज्यादातर इलाके में बारिश से लोग काफी प्रभावित हुए हैं। नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई सड़कें अवरुद्घ होने के साथ इलाके में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, 6 दिन बाद इलाके में धूप खिलने पर लोग घरों से बाहर निकलते दिखे और दोपहर बाद बाजारों में भी थोड़ी रौनक देखने को मिली।
कांग्रेस ने जाना भूस्खलन प्रभावितों का हाल
बिलावर। ब्लॉक कांग्रेस समिति (बीसीसी) बिलावर के कार्यकर्ताओं ने बाथर पंचायत के मोड़ा कट्टल में मूसलाधार बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों का हाल जाना। बीसीसी अध्यक्ष श्यामलाल सपोलिया ने मांग की कि जल्द भूस्खलन से प्रभावित हुए 8 परिवारों को सहायता की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने परिवारों के रहने की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई। इस मौके पर बीसीसी उपाध्यक्ष प्रधान शिवदेव सिंह, मोहम्मद महबूद, पवन सिंह सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
नुकसान के आकलन के लिए भेजी जाए टीम
बिलावर। बग्गन की बीडीसी चेयरमैन ने निशा देवी ने ब्लॉक में भूस्खलन से प्रभावित हुए परिवारों को जल्द राहत दिलाने की मांग की है। चेयरमैन ने बताया के बग्गन ब्लॉक की पलेई, कटली, दियौता, अप्पर बगगन, लोअर बग्गन, अप्पर और लोअर धार-डूगनू पंचायतों में करीब 50 घरों को क्षति पहुंची है। कई लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल दियौता की इमारत भी भूस्खलन की चपेट में आ गई है। चेयरमैन ने जिला उपायुक्त से मांग की कि जल्द राजस्व विभाग की टीम को मुआयना करने भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें