सांबा सडिको के प्रथम फेज मे मार्ग पर वने गडडे
- फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बे के प्रथम फेज सिडको में मार्गों की हालत काफी खस्ता बनी है। मार्ग पर बड़े-बडे गड्ढे हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा होने से आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। छोटे वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता कमल भट्टी, यूथ फेडरेशन के भानू प्रताप सिंह बिन्नी ने कहा कि सिडको के प्रथम फेज में सैकड़ों कारखाने हैं। यहां करोड़ों का कारोबार होता है, जबकि आने जाने के लिए मार्ग तक की सुविधा नहीं है। मार्गों पर बडे़-बडे गड्ढे हैं। छोटे वाहनों के लिए काफी परेशानी रहती है। कई बार गड्ढों में पानी भरे होने पर कई हादसे भी हो चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि मार्ग में हुए गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।