फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे में उखड़ गई तारकोल

विज्ञापन
विशनह में डाली गई तारकोल आधे घंटे में ही उखड़ी - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। वार्ड-12 एक गली में दो माह में दो बार डाला तारकोल डाली गई। दोनों बार ही उखड़ गई। शुक्रवार को इस गली पर बिछाई गई तारकोल मात्र आधे घंटे के अंदर ही उखड़ना शुरू हो गई। इसे लेकर स्थानीय लोगों में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ जबरदस्त रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ तत्काल ही कार्रवाई की जाए जो इतनी निमभन स्तर की सामग्री को इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिश्नाह के वार्ड-12 की गली में दो माह पहले तारकोल डाला गया था, जो सप्ताह के अंदर ही उखड़ गया। विभाग के उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, जिसके चलते शुक्रवार को दोबारा उसी जगह ठेकेदार ने जेई के साथ मिलकर तारकोल डाला गया, लेकिन अभी विभागीय कर्मचारी व तारकोल डालने आई टीम गली से निकली ही थी कि आधे घंटे के अंदर ही सारा तारकोल उखड़ना शुरू हो गया। इस पर वार्ड वासियों ने रोष प्रकट किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता कालीदास शर्मा ने कहा कि यह वार्ड वासियों के साथ मजाक है कि दो माह में दो बार तारकोल डाली जाती है। वह आधा घंटा भी नहीं टिकती है। यह भ्रष्टाचार है। इस विकास कार्य की गुणवत्ता की जांच की जानी चाहिए। विभाग ने तारकोल डालते वक्त न तो इन्होंने पार्षद को बताया न ही नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकारी अधिकारी को ही अवगत कराया। उन्होंने इस तरह का ही विकास करना था और इसकी गुणवत्ता से उनका कोई लेना-देना नहीं, उन्हें खाली अपना बिल पास कराना था। हम पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से एलजी मनोज सिन्हा से अपील करते हैं कि ऐसे विकास कार्यों की सूची बनाएं और उसका निरीक्षण करें, ताकि पता चले कि जिसके लिए इतना पैसा दिया है, उससे यह कैसा विकास कार्य हुआ है।
विकास शर्मा ने कहा कि दो माह में दो बार गली बनने पर हम प्रसन्न हैं, लेकिन आधे घंटे में ही गली उखड़ गई, जिससे इस विकास कार्य की गुणवत्ता का पता चलता है। साफ-साफ इस कार्य में भ्रष्टाचार का पता चलता है कि ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी के जेई से मिलकर किस तरह का गोलमाल किया है। इसकी जांच होनी चाहिए। हम इसे राज्यपाल शिकायत सेल में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें