फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुड़गानी-खन्ना चरगाल सड़क खस्ताहाल, वाहनों में यात्री खा रहे हिचकोले

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते अगस्त में आई बाढ़ व भूस्खलन के बाद कई मकान भी खतरे की जद में
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। गुड़गानी-खन्ना चरगाल सड़क खस्ताहाल है। क्षेत्र के लोग यात्री वाहनों में हिचकोले खा रहे हैं। हादसे का डर रहता है।
ग्रामीण रशीद मोहम्मद गिरधारी लाल गोविंद राम शर्मा राजेश कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2011 में सड़क का काम शुरू हुआ था। वर्ष 2016 में काम पूरा हुआ। बीते वर्ष अगस्त में आई बाढ़ और भूस्खलन से सड़क जगह-जगह टूट गई है जिसकी आठ माह बाद भी मरम्मत नहीं की गई है। सड़क के किनारे कई मकान भी भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। कुछ घरों को नुकसान भी पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार लगाई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें