फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दवलैड़-चक छिंया मार्ग पर गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। दवलैड़ बाया चक छिंया मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीण सतपाल मांडी का कहना है कि सड़क खस्ताहाल होने के बारे में कई बार लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधि को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या हल नहीं हुई। सीमावर्ती गांव अरनिया से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। ग्रामीण रमेश कुमार का कहना है कि कई बार प्रदर्शन किए लेकिन प्रशासन की नींद नहीं खुली। अब ग्रामीण मीरां साहिब कस्बे में आरएस पुरा-जम्मू मार्ग बंद कर प्रदर्शन करेंगे। मंगत राम का कहना है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं। पिछले दिनों बारिश होने पर सड़क में बने गड्ढों से पैदल निकल पाना भी मुश्किल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें